मेरे शरीर पर दाने क्यों होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 15:48

हार्मोनल बदलाव और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने की वजह से चेहरे पर ऐक्ने या पिंपल होना आम बात है. लेकिन कई मामलों में ऐसा किसी गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकता है. चेहरे पर दाने चिकनपॉक्स, मंकीपॉक्स के अलावा मिलिया और रोसैशिया जैसी बीमारियों की वजह से भी हो सकता है. इसके अलावा इसकी वजह स्किन कैंसर भी हो सकता है.

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को दानों के साथ-साथ खुजली की भी समस्या होती है. ऐसे में बता दें कि यह समस्या स्केबीज रैश कहलाती है. जी हां, सरकोप्ट्स स्कैबी नामक छोटे कण की वजह से व्यक्ति को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है. इसके कारण व्यक्ति की स्किन पर दाने और खुजली के साथ-साथ चकते, लालिमा आदि भी नजर आते हैं.


पूरे शरीर में दाने और खुजली होने के कारण

ठंड के द‍िनों में कुछ लोगों को दाने और खुजली परेशान करती है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसै-

ठंड के दौरान हम रोजाना स्नान लेने से बचते हैं और गंदगी के कारण शरीर में संक्रमण हो सकता है।
सर्द‍ियों में मौसम के कारण त्‍वचा में रूखापन आ जाता है ज‍िसके कारण संक्रमण हो सकता है।
ठंड के द‍िनों में लोग गरम कपड़े पहनते हैं, इससे भी खुजली और दानों की समस्‍या हो सकती है।
ठंड में पानी कम पीने के कारण शरीर ड‍िहाइड्रेशन का श‍िकार हो जाता है और त्‍वचा ड्राई हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info